क्या कल अमिताभ बच्चन का भी दिमाग गरम होगा?
रात के एक बज चुके हैं । मैं जग रहा हू । मैं अपने पेशे के कारण जग रह हू । और उत्तर प्रदेश के कई नेता …. ? वो भी जग रहे होंगे । सच कहू तो उन्हें नींद नही आ रही होगी । सुबह सात बजे से counting जो होनी है । नेताओ के अपने गुना भाग चल रहे होंगे । आने वाले कुछ और दिन तक अभी और चलेंगे । सपा, बसपा और भाजपा । कॉंग्रेस तो लडाई में कही है ही नही । नेता गन हर दाव खेलने के लिए तैयार हैं । साम, दाम, दण्ड, भेद । कुरशी कही नही जानी चाहिऐ । जेठ कि इस दुपहरी क्या नेता, क्या जनता सभी का दिमाग गरम हो जाएगा । हारने वाले का तो पूछिये मत !!!
इन अब के बीच सपा के महासचिव श्री अमर सिंह जी के बडे भैया श्री अमिताभ बच्चन जी का भी दिमाग तो कही नही गरम रहेगा ? अगर घर में माहौल गरम रहेगा तो घर के बडे भैया का मूड भी हो सकता है …… ये एक सम्भावना है । न्यूज़ चैनल वालो के एग्जिट पोल से ही घर में गरमी का माहौल है ।
सपा को सबने कम ही दिखाया है । कोई कहता है 119 सीट आएगी तो कोई 106 । ये स्टार वाले तो केवल 96 कहते हैं । कुछ तो ख़याल किया होता । अरे श्री अमर सिंह जी का ना सही कम से कम श्री अमिताभ बच्चन जी के सेहत का ख़याल तो किया होता । मेरा दिल तो सोच-सोच कर बैठा जाता है । अब कोई कर भी क्या सकता है!!!
May 11, 2007 at 12:40 am
राजेश जी, अपने अमितजी का दिमाग काहे गरम होने लगा, वे तो जुर्म कम करके मुंबई पहुँच गए हैं। ये अलग बात है कि त्रिशंकु विधानसभा के चलते हो सकता है जनता का दिमाग गर्म रहे।
May 11, 2007 at 4:50 am
११ तारीख को वोटिंग नही counting है।
May 11, 2007 at 4:55 am
Maaf kijiyega. Mamta ji aapka dhanyavad. Main ab ise counting kar raha hu.
May 11, 2007 at 8:09 am
अब ठंडा गरम करते रहो, हाथी तो आ ही गया
May 11, 2007 at 10:41 am
जनता जो करती है सही करती है। एक के बाद एक दल को अवसर मिलते रहना चाहिए अन्यथा हमेशा सत्ता रहने से भी दिमाग गर्म रहता है। मुलायम अब तो कुछ मुलायम पड़ेंगे और अमर सिंह नई सीडी बनवाने का काम पकड़ेंगे। अब मायावती गर्म होंगी इस गर्मी में और जमकर खिंचाई करेंगी मुलायम के कार्यकाल का। कांग्रेस के राहुल भैया भी गर्म होंगे कि मेहनत रंग नहीं ला पाई। यूपी में सत्ता में आ जाते तो कल ही देश का प्रधानमंत्री बन जाता। राजेश जी सभी जगह गर्मी दिखाई देगी आपको अब।
May 11, 2007 at 11:15 am
* Abhinav ji jab tak amar singh ji big b ke saath bane rahenge tab tak unka dimag garam bana rahega. rahi baat trishanku vidhansabha ki to result to aapne dekh hi liya hoga
*Mamta ji aapka ek baar phir se dhanyavaad.
* Sahi kaha Sanjay ji. Saikil puncture, Kamal murjhaya
* Kamal ji global warming earth ki garmi badha rahi hai aur Baspa ki jeet virodhoyo ki garmi badha rahi hai.