तबीयत खराब है

By Rajesh Roshan

आज मैं किसी और के बारे में नहीं अपने बारे में लिख रहा हूं। मेरी तबीयत खराब है। सब कह रहे हैं वायरल है। मुझे नहीं पता कि क्या है लेकिन इसको सुन कुछ याद आ रहा है।

रांची में मेरा जहां मकान है, वहां एक थर्मल स्टेशन है। पतरातू थर्मल पावर स्टेशन। पावर कट होता ही नहीं और जब होता है तो कुछ ही देर के बाद आ भी जाता है। अगर वहां पावर कट हुआ और आप किसी से पूछेंगे तो लोग कहेंगे ऊपर से कटा है। अब यह ऊपर कहां है कम ही लोगों को पता है। लेकिन यह जुमला बच्चे-बच्चे के जबान पर है। ठीक इसी तरीके से अगर आपको जुकाम और शरीर दर्द है तो यहां लोग छूटते ही कहेंगे वाइरल है।

खैर, मुझे किसी और बारे में लिखना था मैंने तबीयत खराब के बारे में लिख दिया। लगे हाथों एक और बात बता ही दूं। गांवों में अगर किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब होती है तो वो कहता/कहती हैं, हे! गंगा मैया अब बुलाय ला।

I am not all that serious :)

10 Responses to “तबीयत खराब है”

  1. Shrish Says:

    हम्म तभी दो तीन दिन से चैट पर दिखते नहीं। आप जल्द स्वस्थ हों!

  2. समीर लाल Says:

    जानकर बड़ी तसल्ली लग गई कि स्थियाँ गंगा मईया के बुलावे जैसी नहीं है. बाकि तो जल्दी ही ठीक हो जायेंगे, हमारी शुभकामनायें हैं. तब तक लेखन स्थगित ही रखें. हम भी थोड़ा आराम कर लें. :)

  3. mamta Says:

    get well soon .

  4. ghughutibasuti Says:

    get well soon.
    gb

  5. Sanjeet Tripathi Says:

    तभ्भी आप गूगल टॉक पर टंगे नही दिखाई दे रहे सरकार इसीलिए ग़ुगल टॉक अधूरा सा लग रहा है!!

    कामना है कि आप जल्द ही स्वस्थ हों!!

  6. yunus Says:

    ओय पहलवान जल्‍दी ठीक हो जाओ ओय । वरना हिमेश रे‍शमिया की ताज़ा ख़राब फिल्‍म दिखवा दूंगा फिर मत कहना कि तबियत और खराब हो गयी

  7. sanjay tiwari Says:

    वायरल में एलोपैथी से बचें. हो सके तो किसी होम्योपैथ डाक्टर से दवा लें.

  8. yogeshrc Says:

    aap kya kar rahen hai?

  9. yogeshrc Says:

    kaya haal hai ?

  10. yogeshrc Says:

    ओय पहलवान जल्‍दी ठीक हो जाओ ओय । वरना हिमेश रे‍शमिया की ताज़ा ख़राब फिल्‍म दिखवा दूंगा फिर मत कहना कि तबियत और खराब हो गयी

Leave a Reply