कल मैंने कोई पोस्ट नहीं लिखी थी। और आज सुबह देखता हूं कि अंग्रेजी कीवर्ड Shakira से मेरा सपना में 221 हिट हैं। मैं तो पहले समझ ही नहीं पाया कि ये क्या हुआ? शकीरा, 221, एक दिन में। कोई आइडिया नहीं। फिर पता चला कि icq.com पर इमेज सेक्सन में शकीरा सर्च करने पर मेरा सपना में डाली गई एक इमेज आती है। सारे लोग वहीं से आ रहे हैं। खैर आएं देखें।
पहले भारत गोल्बल हुआ, उस गोल्बल भारत में शकीरा आई और अब मेरा सपना गोल्बल हो रहा है। पोस्ट देखें।
July 13, 2007 at 9:03 am |
ये आपने बहुत बढ़िया बात बताई. अब से हमारे पोस्ट में मैटर चाहे कुछ भी हो, टैग शकीरा, पेरिस हिन्टन, ब्रिटनी स्पीयर्स इत्यादि इत्यादि ही रहेंगे. और साथ में उनका फोटू भी!
July 13, 2007 at 1:30 pm |
[...] रोशन ने लिखा कि कैसे उनकी एक पोस्ट पर एक ही दिन में 221 हिट्स मिले। ऐसा ही एक बार मेरे एक पोस्ट पर [...]
July 13, 2007 at 2:56 pm |
एकाध पोस्ट में समीर लाल पर भी लिखो, फोटू वोटू के साथ. ३०० से उपर हिट मिलना चाहिये. ट्राई करने में क्या बुराई है. मालूम तो Shakira का भी नहीं था, न!!