एक खास जिनके बारे में लोगों को पता होगा लेकिन लिखा नहीं गया। दिल्ली के खाने के बारे में कतई नहीं लिखूंगा। इस पर ब्लाग तो छोड़िए मोटी-मोटी किताबें लिखी जा चुकी हैं।
दिल्ली में एक फैशन पुरजोर है। हर बड़े शब्द को छोटा कर दीजिए। जिसे कहते हैं, शार्ट फार्म या एब्रीवियेशन। दिल्ली में चलने वाले कुछ पुराने शार्ट फार्म। आईटीओ, डीयू, जीके, साउथ एक्स, सीआर पार्क और भी कई हैं।
कुछ नए शाट फार्म। क्या आप इनके लांग फार्म जानते हैं? इंस्टी, सीसीडी, एनडी..। डीयू के तकरीबन हर कालेज को शार्ट फार्म ही लोग बोलते हैं। एलएसआर, एसआरसीसी, एमएच, सीएलसी, आईपी..।
कुछ न्यूज पेपर। टीओआई, ईटी, एचटी, एफई..।
और इसको बढ़ावा दे रहे हैं यहां के लोग, जो यहां के हैं नहीं। क्योंकि दिल्ली एक कोस्मोपोलिटन शहर है।
कुछ आपको पता हो तो आप इस लिस्ट को बढ़ा सकते हैं।
July 29, 2007 at 1:49 pm |
इंस्टी = पक्का नहीं पता, कहीं “इंस्टेन्ट टी(चाय)” तो नहीं?
सीसीडी = कैफे कॉफी डे
एनडी = नई दिल्ली
July 30, 2007 at 5:09 am |
इंस्टी = Institution
सीसीडी = कैफे कॉफी डे
एनडी = NDTV
July 30, 2007 at 7:59 am |
केस = केन्द्रीय सचिवालय
राभ = राष्ट्रपति भवन
नरेस = नई दिल्ली रेलवे स्टेशन?