चौंकाने वाले आंकड़े!
लिखने पढ़ने की आदत ने पहले पत्रकार बनाया और अब ब्लागर। इन दोनों मामलों में मैं अभी नया हूं। पत्रकारिता करते हुए महज दो साल हुए हैं। ब्लागिंग करते हुए 7 महीने।
आज एक लिंक ने मेरा बरबस मन खींच लिया। वर्डप्रेस पर रोजाना ब्लाग की रैंकिंग की जाती है। वहां की लिंक से आज की तारीख में मेरा सपना में कुल दो लोग आए। तो मुझे पता चला कि वर्डप्रेस पर बने ब्लागस पर मेरा सपना 67वें नंबर पर है।
अंग्रेजी के बीच हिंदी के दो ब्लाग टाप 100 में हैं। अमित जी का ‘दुनिया मेरी नजर से’ से 71वें नंबर पर है। इंटरनेट के बारे में जो मेरी जानकारी है वह कहती है कि ‘कंटेंट इज किंग’।
अगर आपके पास अच्छा कंटेंट है और इंटरनेट के दांव पेंच को थोड़ा बहुत भी जानते हों तो आप ही राजा हैं। आप लोगों के लिए मेरा सपना पर प्रतिदिन आने वाले लोगों का एक ग्राफ।
लिखिए और मस्त लिखिए। मुझे पूरा विश्वास है आने वाला समय हम हिंदी वालों का ही है।
मेरा एक दोस्त मुझे इन सब को देखकर कह रहा है कि अपने मुंह मियां मिठ्ठू बनना। मैंने उसकी बात को सही मान ली। आप भी ऐसा कह सकते हैं। लेकिन मैं सच बताऊं मैं आत्ममुग्ध कम होता हूं।
August 4, 2007 at 8:46 am
Not bad man you are doing great
August 4, 2007 at 9:41 am
बधाई भाई कि सौ में आप भी है।
August 4, 2007 at 2:05 pm
वाह जी, आपको बधाई.
August 4, 2007 at 2:16 pm
बधाई!
August 4, 2007 at 2:51 pm
बाकी सभी ब्लॉग अंग्रेज़ी के नहीं हैं; सात से अधिक स्पेनिश में हैं, जर्मन भी हैं, रशियन भी हैं और अन्य भाषाओं में भी हैं जिन्हें मैं पहचान नहीं पाया!!
August 5, 2007 at 5:04 am
पहले हम जब वर्डप्रैस.कॉम पर लिखते थे और खूब लिखते थे, तब हम भी ये सुख ले चुके हैं। अब तो वैसे भी लिखने में आलसी हो गए।
August 5, 2007 at 2:30 pm
बधाई
अच्छा लगा, और ऊपर जाएं इस सूची में आप, शुभकामनाएं
October 16, 2007 at 8:00 am
all D best.